dharma sangrah

'राम-राम' का जवाब न देने पर विदेशी नागरिक को चाकू मारा, हमलावर गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (17:32 IST)
मथुरा। जिले के गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार को परिक्रमा मार्ग पर एक युवक ने विदेशी श्रद्धालु की गर्दन पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लातवियाई नागरिक जेमित्रिज भारत भ्रमण पर है। वह राधाकुंड के खजूर घाट पर रहकर भजन करता है। आज सुबह जब वह राधाकुंड पर भजन कर रहा था, तभी ऋषि नाम के स्थानीय युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में विदेशी श्रद्धालु घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जख्म गहरा नहीं है। फिलहाल उसे अस्पताल में ही रखा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि हमलावर ने विदेशी श्रद्धालु को राम-राम कहा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

बताया जाता है कि आरोपी के दोबारा राम-राम करने पर विदेशी नागरिक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए युवक ने उस पर चाकू से वार कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, हमलावर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में हमले का कोई और कारण ज्ञात नहीं हो सका। उसके व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख