dharma sangrah
✕

सबरीमाला मंदिर में घुसने वाली कनकदुर्गा पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Updated: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (15:06 IST)
सबरीमाला मंदिर में घुसकर भगवान अयप्पा के दर्शन करने वाली कनकदुर्गा पर उनकी ही सास ने हमला कर दिया। कनकदुर्गा के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि सबरीमाला मंदिर में प्रवेश के बाद से ही कनकदुर्गा की सास उनसे नाराज चल रही थी। इसी घटना से नाराज होकर हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि कनकदुर्गा पर जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त उनके घर के बाहर 8 पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन चूंकि हमला घर के अंदर हुआ इसलिए कोई पुलिस जवान कनकदुर्गा को इससे बचा नहीं सके।
 
उल्लेखनीय है कि सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 उम्र की महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में हटा दिया था। 2 जनवरी को कनकदुर्गा और बिंदू नाम की महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में प्रवेश कर दर्शन किए थे। इसके बाद पूरे राज्य में जमकर बवाल हुआ था और मंदिर को शुद्धीकरण के लिए कुछ देर के लिए बंद किया गया था। इसके बाद ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी।  

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख