dharma sangrah
✕

मुझे रास्ते से हटाने के लिए एक होने लगे हैं, लुटेरों का खेल बंद करके ही दम लूंगा...

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (13:28 IST)
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओड़िशा में आयोजित एक रैली में विपक्षी एकता पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यूपी के सपा-बसपा गठबंधन पर परोक्ष रूप स हमला करते हुए कहा कि मोदी को रास्ते से हटाने के लिए लोग एक होने लगे हैं, लेकिन यह चौकीदार गरीबों की कमाई लूटने वाले खेल को बंद करवाकर ही दम लेगा। 
 
बलांगीर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जिसने भी गरीबों को लूटा है, उन्हें यह चौकीदार सजा दिलवाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता में आने के बाद 6 करोड़ से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, फर्जी तरीके से स्कॉलरशिप का लाभ लेने वाले, फर्जी पेंशनभोगियों को ढूंढ निकाला। पहले बिचौलिए सरकारी धन को खा जाते थे, उन्हें खत्म कर दिया। बिचौलिए फर्जी तरीके से अपनी तिजोरियां भर रहे थे।
 
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के ‍कारण ऐसी लोगों की कमाई रुक गई है और जिनकी कमाई रुकी, वे मुझसे बदला लेना चाहते हैं। हमने इन लोगों की नींद हराम कर दी है, इसीलिए मोदी इनकी आंख में खटकता है। इसीलिए अब ये बदला लेना चाहते हैं। 
 
रेल लाइन का उद्‍घाटन : प्रधानमंत्री ने बलांगीर और बिचुपली के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया। साथ ही कई अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण किया। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अगला लेख