sundarkand

बंगाल में भाजपा सांसद और विधायक पर हमला, गाड़ी पर फेंके पत्‍थर, अस्‍पताल में कराया भर्ती

Updated: सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 (16:37 IST)
Attack on BJP MP and MLA : पश्चिम बंगाल के नागराकाटा में सोमवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में दोनों नेता बुरी तरह जख्मी हो गए और इसके बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री बांटने गए थे। हमले के बाद भाजपा सांसद और विधायक वहां से निकलने लगने लगे तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है।

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नागराकाटा में सोमवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में दोनों नेता बुरी तरह जख्मी हो गए और इसके बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री बांटने गए थे।
ALSO READ: अमेरिका में भारतीय मोटल मैनेजर की हत्या, उसने हमलावर से पूछा था- तुम ठीक हो दोस्त...
हमले के बाद भाजपा सांसद और विधायक वहां से निकलने लगने लगे तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। इस दौरान करीब 500 से ज्यादा लोगों ने वापस जाओ के नारे लगाए और सड़कें जाम कर दीं। इस हमले के बाद राजनीतिक हंगामा मच गया।
 
हमले का वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, बंगाल में टीएमसी का जंगल राज! बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू, जो एक सम्मानित आदिवासी नेता और उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे हैं, पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जब वे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।
ALSO READ: हापुड़ में पुलिस पर हमला : दबिश के दौरान आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच उनके असंवेदनशील जश्न पर जनता के गुस्से के बाद वह घबराहट की स्थिति में हैं, हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस घटना के बाद राज्य में सियासी भूचाल आ गया है। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं।
Edited By : Chetan Gour
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख