Hanuman Chalisa
✕

गुजरात विधानसभा में भाजपा विधायक पर हमला (वीडियो)

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (15:25 IST)
गुजरात विधानसभा में बुधवार को उस समय शर्मनाक नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस और भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए। कांग्रेस के एक विधायक ने तो भाजपा विधायक पर बेल्ट से हमला कर दिया। इस घटना के चलते कांग्रेस के एक विधायक को बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के विधायक प्रताप दूधत ने बीजेपी विधायक जगदीश पांचाल पर बेल्ट से हमला कर दिया और उन्हें मुक्का भी मारा। विधानसभा में दोनों विधायकों को लड़ते देख पार्टी के अन्‍य विधायक भी दोनों के पास पहुंच गए और दोनों को शांत करने की कोशिश की। इसी लड़ाई में कांग्रेस के विधायक विक्रम माडम ने विधानसभा में माइक तोड़ दिया।
हंगामा उस वक्त हुआ, जब कृषि मंत्री आरसी फाल्दू अपने विभाग के लिए बजटीय मांग रख रहे थे। ठीक इसी समय देर ने अध्यक्ष से मदाम को अपनी बात रखने की अनुमति देने को कहा। अध्यक्ष ने उनके बात करने के लहजे पर आपत्ति जताई जिसके बाद मदाम और देर विरोध स्वरूप अध्यक्ष के आसन के पास आ गए।
 
त्रिवेदी ने इसके बाद कांग्रेस के दोनों विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया और उन दोनों को मार्शल विधानसभा के बाहर ले गए।
 
इसके बाद गुस्साए कांग्रेस के विधायक प्रताप दुधत ने भाजपा के विधायक जगदीश पांचाल पर हमला कर दिया। दूधत को पांचाल की इस बात पर गुस्सा आया था कि वह कांग्रेस के विधायकों को अध्यक्ष के बोलने के दौरान चुप रहने की सलाह दे रहे थे।
 
पंचाल पर हमले के बाद अध्यक्ष ने दुधत को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इसी दौरान देर ने सदन के पिछले दरवाजे से आकर पंचाल पर हमला कर दिया। इसके बाद मार्शलों को बुलाया गया और स्थिति पर काबू पाया गया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

अगला लेख