shradh paksha
✕

विधानसभा अध्यक्ष के 50 हजार के चश्मे पर मचा बवाल

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (17:29 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने करीब 50,000 रुपए का एक चश्मा खरीदा है और पहले ही नकदी की कमी से जूझ रहे राज्य ने उन्हें इसके लिए भुगतान किया है जिस पर विवाद पैदा हो गया है। माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के 2018-19 का बजट पेश करने के एक दिन बाद महंगे चश्मे की खबर सामने आई।

बजट में नकदी के संकट को खत्म करने के लिए कड़े वित्तीय अनुशासनों की वकालत की गई है। कोच्चि के वकील डीबी बीनू की आरटीआई पर जवाब देते हुए विधानसभा सचिवालय ने बताया कि अध्यक्ष ने चश्मे पर 49,900 रुपए खर्च किए जिसमें 4,900 रुपए चश्मे के फ्रेम पर और 45,000 रुपए लैंस पर खर्च किए गए।

अध्यक्ष को 5 अक्टूबर 2016 से इस साल 19 जनवरी के बीच 4.25 लाख रुपए की राशि अदा की गई। इस बीच विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सकों की सलाह पर चश्मा खरीदा गया। बीनू ने बताया कि उन्होंने श्रीरामकृष्णन द्वारा दिए गए बिलों की प्रति भी मांगी थी जो उन्हें नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि वे विधानसभा सचिवालय द्वारा अधूरी जानकारी दिए जाने के खिलाफ राज्य सूचना आयोग का रुख करेंगे। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा के 28,000 रुपए का चश्मा खरीदने पर विवाद पैदा हो गया था। मंत्री को चश्मे के लिए भुगतान किया गया था। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख