ganesh chaturthi

असम में नाव हादसा, NDRF, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (11:13 IST)
गुवाहाटी। असम के माजुली जिला में ब्रह्मपुत्र नदी 80 लोगों को लेकर जा रही एक के नाव दुर्घटनाग्रस्त होने के कई घंटे बीत गए हैं और अभी भी कई लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा सरमा आज घटना स्थल पर जाएंगे। इससे पहले उन्होंने बताया कि यह पता लगाना मुश्किल है कि नाव में कितने लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि अब तक 42 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि नदी से निकाले जाने के बाद परिमिता दास नाम की एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। गुवाहाटी निवासी 28 वर्षीय परिमिता माजुली के एक कॉलेज में शिक्षिका थीं।
 
इस बीच सरकार ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
 
बताया जा रहा है कि एक निजी नाव 'मा कमला' निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी और सरकारी स्वामित्व वाली नौका 'त्रिपकाई' माजुली से आ रही थी। इस दौरान दोनों नावों में टक्कर हो गई। नाव में कई चार पहिया और दोपहिया वाहन भी लदे हुए, जो दुर्घटना के बाद नदी में गिर गए।
 
प्रधानमंत्री मोदी असम सरकार को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'असम में हुई नाव दुर्घटना से दुखी हूं। यात्रियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।'
 
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'असम में हुई नाव दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात की है। राज्य का प्रशासन लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
 
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने फेसबुल पर लिखा, 'असम में नाव दुर्घटना की एक दुखद खबर मिली। हम इस घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, मैं पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उम्मीद करते हैं कि राहत एवं बचाव दर अगले कुछ घंटों में लोगों की जान बचाने में कामयाब हो जाएगा। मैं स्थानीय कांग्रेस टीमों से हर संभव मदद करने की अपील करता हूं।'

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख