Daily Horoscope
✕

राजस्थान : सीएम गहलोत ने रामदेवरा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (15:48 IST)
Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) शनिवार को जैसलमेर के रामदेवरा मंदिर (Ramdevra Temple) पहुंचे और पूजा-अर्चना की। गहलोत ने लोक देवता बाबा रामदेवजी के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द, प्रेम, भाईचारा और मानव कल्याण की कामना की।
 
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार गहलोत ने मंदिर में रामदेवजी के भजन सुनने के साथ परिसर में संचालित भोजनशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देशभर में आस्था के केंद्र बाबा रामदेव मंदिर में राजस्थान सहित कई राज्यों के श्रद्धालु आते हैं। यहां पर व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हैं। हमें यहां से देश को अखंड बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
 
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार भी सुनिश्चित कर रही है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तक पहुंचे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शाले मोहम्मद, राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी और जोधपुर शहर की महापौर कुंती देवड़ा परिहार भी गहलोत के साथ थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख