sundarkand

G20 समिट : बर्थ पार्टी में उड़ रहा था ड्रोन, पुलिस में खलबली

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (15:41 IST)
G20 Summit : G20 शिखर सम्मेलन के लिए जब दुनियाभर के नेता राष्ट्रीय राजधानी में जुटे हैं तो उसी दौरान मध्य दिल्ली में आसमान में एक ड्रोन को उड़ते हुए देख पुलिस कर्मियों के बीच खलबली मच गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक फोटोग्राफर जन्मदिन की एक पार्टी की तस्वीरें लेने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है।
 
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष ने पता लगाया कि मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में आसमान में एक ड्रोन उड़ रहा है। उसने पुलिस को सूचना दी और एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद यह पाया गया कि वहां जन्मदिन की एक पार्टी चल रही थी और एक फोटोग्राफर समारोह की तस्वीरें एवं वीडियो बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था।
 
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 29 अगस्त से 12 सितंबर तक पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एअर बैलून जैसी वस्तुओं को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
 
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत दिए आदेश की अवज्ञा) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख