• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Big statement of Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot, Ashok Gehlot said that lawyers bring
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 अगस्त 2023 (23:56 IST)

न्यायपालिका को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- वकील फैसला लिखकर लाते हैं...

Ashok Gehlot
Ashok Gehlot's big statement : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्‍टाचार हो गया है। उन्‍होंने कहा कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं और वही जजमेंट आता है।
 
खबरों के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में न्यायपालिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज न्यायपालिका में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वही जजमेंट आता है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर जो आरोप लगाए हैं, वो सही हैं। मुझे मालूम पड़ा है कि उनके (अर्जुन राम मेघवाल) वक्त बहुत बड़ा भ्रष्‍टाचार हुआ था। उसे दबा दिया गया है। इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज जांच एजेंसियों की हालत क्या है। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स ​बिना असेसमेंट किए हुए लोगों के घरों में घुस रही हैं। जांच एजेंसियों के अफसरों से पूछना चाहिए कि तुम ऊपर के आदेश पर पहले बिना कोई छानबीन किए घरों में घुस रहे हो।

उन्होंने कहा, न्यायपालिका में क्या हो रहा है? चाहे निचली हो या ऊपरी (अदालतें), चीजें गंभीर हैं और लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग को ऊपर से निर्देश मिलते हैं और एजेंसियां बिना पूर्व आकलन किए छापेमारी करती हैं।
 
गहलोत ने कहा, हमें अपनी प्रमुख एजेंसियों पर गर्व है लेकिन केंद्र ने उनकी हालत खराब कर दी है। एजेंसियों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासन में लोकतंत्र खतरे में है।
Edited By : Chetan Gour