sundarkand

आने वाले दिनों में BJP को भारी पड़ेगा यह खेल : अशोक गहलोत

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (09:24 IST)
जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और आने वाले समय में यह भाजपा को भारी पड़ेगा।

गहलोत से इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार रात यहां उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम लंबे समय से चल रहा है, पूरा देश देख रहा है किस प्रकार मोदीजी को भारी बहुमत मिला, लेकिन आम जनता को उम्मीद नहीं थी कि जीतने के बावजूद राजग सरकार इस प्रकार की हरकत करेगा।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आप तमाशा देख ही रहे हैं। जो कुछ हो रहा है यह जनता के जहन में बैठ रहा है और आने वाले वक्त में उन्हें ये भारी पड़ेगा। इनकी खुद की पार्टी में बगावत होगी, ये मैं कह सकता हूं। समय का इंतजार कीजिए। अंतिम विजय सत्य की होती है।

गहलोत ने कहा कि ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने का खेल खेल रहे हैं। इनका बस चले तो हिन्दुस्तान भर में यही काम करेंगे और कोई काम तो है नहीं इनके पास। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, युवाओं में आक्रोश पैदा हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन्हें उसकी चिंता नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख