ganesh chaturthi

मौसम अपडेट : बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, तेज बारिश का अलर्ट

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (12:48 IST)
मुंबई। करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के बाद मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात और बुधवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में शहर और उसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) वेधशाला ने दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में मंगलवार सुबह 8.30 बजे और बुधवार सुबह 5.30 बजे के बीच लगभग 171 मिमी बारिश दर्ज की। उन्होंने बताया कि इसी समयावधि में वेधशाला ने सांताक्रूज उपनगर में 58 मिमी बारिश दर्ज की।

आईएमडी अधिकारी ने कहा, अरब सागर से मुंबई की ओर बादल बढ़ रहे हैं। कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिससे अगले 48 घंटों में मुंबई क्षेत्र में और अधिक बारिश होगी। बुधवार और गुरुवार को कोंकण क्षेत्र के पड़ोसी रायगढ़ जिले और रत्नागिरी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

उन्होंने बताया, हम बादल की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सुरक्षाबलों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और संबंधित जिलों के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख