Hanuman Chalisa
✕

कॉर्पोरेट टैक्‍स में कटौती को लेकर ओवैसी ने कसा सरकार पर तंज

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (10:48 IST)
हैदराबाद। कॉर्पोरेट टैक्‍स में कमी किए जाने को लेकर हैदराबाद के सांसद तथा मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर सवाल उठाया कि भारी बेरोजगारी व आर्थिक संकट के बीच टैक्‍स में कमी किए जाने से किसे राहत मिलेगी? राहत का ज्यादा जरूरत कामकाजी लोगों को है या उद्योगपतियों को?
ALSO READ: कंपनियों को मोदी सरकार की बड़ी राहत, सेंसेक्स में 2000 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी भी 11200 पार
उन्होंने ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गरीबों को लूटो, अमीरों को दो इनाम।' कर्ज में डूबे किसानों और बेरोजगार युवकों को एजुकेशन लोन खुद ही अदा करने को कहा जा रहा है इसके उलट कॉर्पोरेट जगत को दिया गया लोन माफ किया जा रहा है। मोदी सरकार ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्साहन की घोषणा की है।
 
मंदी को लेकर ओवैसी पहले भी मोदी सरकार को घेर चुके हैं और उन्होंने कहा था कि मोदी आर्थिक संकट, गरीबी और बेरोजगारी जैसे मसलों से ध्यान हटाने के लिए 'गाय' और 'ओम' के बारे में बातें करते हैं। उन्होंने मोदी के बयान पर यह पलटवार किया था कि कुछ लोगों को 'गाय' और 'ओम' शब्द सुनकर करंट लगता है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख