ramcharitmanas
✕

गुजरात में पुरानी पेंशन स्कीम का वादा कर केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों से कहा- AAP के लिए करें प्रचार

Updated: मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (17:08 IST)
वडोदरा। विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में धुआंधार दौरे कर रहे हैं। इसके साथ ही वे वादों की झड़ी भी लगा रहे हैं। मंगलवार को केजरीवाल ने वादा किया कि अगर गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। केजरीवाल ने लोगों से आप को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को हटाने के लिए काम करने का आह्वान किया। केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी किसी सरकार को चुनने या हटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
 
 
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप शासित राज्य पंजाब में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने पर विचार करने के लिये एक आदेश जारी किया है।
 
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं। उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है। मैं उन्हें गारंटी देता हूं कि जब आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी तो हम गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे।
 
विधानसभा चुनाव से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत केजरीवाल एक बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी ओपीएस लागू करेंगे।" केजरीवाल ने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से अपना आंदोलन जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सरकार ओपीएस लागू करती है तो ठीक है और अगर नहीं, तो दो महीने बाद उनकी पार्टी इसे लागू करेगी, जब मौजूदा सरकार बदल जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख