dharma sangrah

शरद पवार को फोन पर धमकी देना पड़ा महंगा, पुलिस ने बिहार से 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (17:54 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई स्थित आवास पर बार-बार फोन कर धमकी देने के आरोप में बिहार से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गामदेवी थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एन. सोनी (45) को मुंबई पुलिस की एक टीम ने पटना से गिरफ्तार किया है और उसे यहां लाया जा रहा है।
 
सोनी कथित तौर पर पिछले 3-4 महीने से पवार के 'सिल्वर ओक' नामक आवास पर फोन कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी असभ्य भाषा का इस्तेमाल करता था और कुछ मौकों पर उसने ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल को 'मुंबई आके देसी कट्टे से उड़ा दूंगा' कहा।
 
पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर से उसकी पहचान की और उसे चेतावनी दी। अधिकारी ने कहा कि इसके बावजूद आरोपी फोन करता रहा इसलिए भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (असभ्य कृत्य) और 506-2 (आपराधिक धमकी) सहित संबंधित धाराओं के तहत सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख