Daily Horoscope
✕

गुजरात में फरार आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, मासूम बच्‍ची से किया था दुष्‍कर्म

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (16:02 IST)
बक्सर। गुजरात के साबरकांठा में पिछले दिनों चौदह माह की एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को बिहार में बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि मोबाइल सर्विलांस के आधार पर धनसोई थाना क्षेत्र स्थित एक ठिकाने से गुजरात में दुष्कर्म का आरोपी अनिल कुमार (22) को कल रात पुलिस ने धरदबोचा है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद अनिल फरार हो गया था। कुमार ने बताया कि संभवत: दुष्कर्म के बाद गुजरात में हुई हिंसा के कारण आरोपी फरार हो गया था और कुछ दिन इधर-उधर रहने के बाद अपने गांव लौटा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि गुजरात के साबरकांठा में 28 सितम्बर को 14 माह की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गैर गुजरातियों, खासकर बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों पर हमले हुए। इसके बाद गैर गुजरातियों को बाहर निकालने के लिए कई इलाकों में प्रदर्शन भी हुए। हमले के बाद से बिहार और उत्तरप्रदेश के आठ हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख