Hanuman Chalisa

कश्मीर से सेना का जवान लापता, पुलिस को अपहरण की आशंका

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2019 (00:42 IST)
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से सेना का एक जवान शुक्रवार शाम को लापता हो गया। पुलिस को संदेह है कि किसी आतंकवादी संगठन ने उसका अपहरण किया होगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैन्ट्री रेजीमेंट में तैनात मोहम्मद यासिन के परिवार ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग काजीपुरा चदूरा में उनके घर आए और यासिन को ले गए। यासिन छुट्टी पर घर आए हुए थे। सेना के जवान का पता लगाने की कोशिशें की जा रही है।
 
पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकि‍यों तथा गांव को निशाना बनाकर शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। 
 
प्रवक्ता ने बताया कि सीमापार से शाहपुर और कर्नी सेक्टर में शाम करीब छह बजे गोलीबारी शुरू हुई थी, जिसका भारतीय सेना ने मजबूत और प्रभावी जवाब दिया।प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने अकारण भारी गोलाबारी और हल्के हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
 
उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख