Hanuman Chalisa
✕

उत्तराखंड में चुनाव से पहले एक और निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (19:25 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर बीजेपी तमाम लोगों को पार्टी में शामिल कराने के प्रयास में लगी है, ताकि उसे एंटी इनकम्बेंसी से होने वाले नुकसान से छुटकारा मिल सके। इसी कड़ी में आज नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भी बीजेपी की सदस्यता लेकर औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए।

हालांकि विधायक बनने के बाद लगातार वे बीजेपी सरकार के साथ ही दिखाई देते रहे, लेकिन औपचारिक रूप से बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध करने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें राज्य में यह संदेश देने को बीजेपी में शामिल किया कि उनकी सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है।

कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों को कराने के लिए पिछले साढ़े चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा तब ही यह बात कही जा रही थी कि वे अंततः बीजेपी में ही जाएंगे। इससे पूर्व एक और निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह भी पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हुए थे।

जिसके बाद बीजेपी छोड़ कांग्रेस से विधानसभा पुरौला से राज्‍य विधानसभा में पहुंचे एक और विधायक राजकुमार ने भी बीजेपी में ही घर वापसी कर ली थी।आज फिर एक तीसरे विधायक जो निर्दलीय जीते थे, ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख