Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र : परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज

Updated: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (00:02 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे शहर की पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एवं मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और 6 अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को वसूली का एक और मामला दर्ज किया।

ठाणे नगर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में सिंह समेत 28 लोगों का नाम है। इनमें सेवानिवृत्त हो चुके 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा, पुलिस उपायुक्त दीपक देवराज, सहायक पुलिस आयुक्त एनटी कदम और पुलिस निरीक्षक राजकुमार कोठमीरे और दो अन्य जूनियर पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

इस मामले में शिकायतकर्ता एवं बिल्डर केतन तन्ना (54) की शिकायत पर इन सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 324, 384, 392 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: Assam-Mizoram Dispute: असम पुलिस ने मिजोरम के 6 अधिकारियों को थाने बुलाने का भेजा नोटि‍स
तन्ना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के दौरान परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस आयुक्त के पद पर थे, तब आरोपियों ने उसे जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ के कार्यालय में तलब करके उससे 1.25 करोड़ रुपए वसूल किए थे और गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी भी दी थी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में Corona के 6600 नए मामले, 231 और मरीजों की मौत
केतन तन्ना ने यह भी आरोप लगाया कि इन पुलिस अधिकारियों ने उसके दोस्त और सट्टेबाज सोनू जालान से भी इसी तरीके से तीन करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की थी।

महाराष्ट्र का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) जालान द्वारा सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई जबरन वसूली की एक अन्य शिकायत की पहले ही जांच कर रहा है।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख