ramcharitmanas

बिहार में एक और पुल गिरा, कोई हताहत नहीं

Updated: गुरुवार, 27 जून 2024 (18:22 IST)
Another bridge collapsed in Bihar : बिहार में एक सप्ताह से अधिक समय में पुल ढ़हने की अपनी तरह की चौथी घटना में बृहस्पतिवार को किशनगंज जिले में एक और पुल गिर गया। बहादुरगंज प्रखंड में स्थित यह पुल 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा था। यह पुल 2011 में कनकई नदी को महानंदा से जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी मड़िया पर बनाया गया था। 
ALSO READ: बिहार के मोतिहारी में पुल गिरा, 1 हफ्ते में तीसरा हादसा
किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि बहादुरगंज प्रखंड में स्थित यह पुल 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा था। उन्होंने कहा, यह पुल 2011 में कनकई नदी को महानंदा से जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी मड़िया पर बनाया गया था। नेपाल में जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण जल स्तर अचानक बढ़ गया है। पुल के खंभों में से एक तेज धारा का सामना नहीं कर सका।
ALSO READ: NEET-UG row : एक्शन में CBI, बिहार-गुजरात-राजस्थान की पुलिस से ली फाइल, ATS ने महाराष्ट्र से 1 शिक्षक को किया गिरफ्तार
सिंगला ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही को रोकने के लिए पुल के दोनों छोर पर ‘बैरिकेडिंग’ (अवरोधक लगाना) की गई है। बिहार में पिछले सप्ताह अररिया, सिवान और अररिया जिलों से पुल ढ़हने की तीन घटनाएं सामने आई हैं।
 
पिछले कुछ वर्षों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की कई घटनाएं हुई हैं पर इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि इन घटनाओं से राज्य में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। (भाषा) 
Photo courtesy : Akashwani Patna
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

अगला लेख