dharma sangrah
✕

ED के सामने नहीं पेश हुए अनिल देशमुख, ऑनलाइन पेशी का किया आग्रह

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (17:16 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख कोविड-19 और अपनी वृद्धावस्था का हवाला देते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के सिलसिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए और केंद्रीय एजेंसी को उपर्युक्त लगने वाले किसी भी दिन ऑनलाइन बातचीत करने के लिए आग्रह किया।

ALSO READ: अनिल देशमुख पर गिरफ्‍तारी की तलवार! आज ED के सामने होंगे पेश, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

ईडी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 71 वर्षीय नेता से मंगलवार को सुबह 11 बजे कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था जब वह शनिवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। देशमुख ने कई करोड़ के कथित रिश्वतखोरी सह वसूली
ने नोटिसों का अनुपालन करते हुए अपने वकील इंदरपाल सिंह को अधिकृत प्रतिनिधि बनाकर एजेंसी को एक पत्र सौंपा। पत्र में देशमुख ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईडी की प्राथमिकी) की एक प्रति और ईडी से अन्य दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। उन्होंने पत्र में कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं खुद पर लगे आरोपों में झूठ, खोखलेपन और वास्तविकता की कमी को उजागर करने के लिए तत्पर हूं। देशमुख ने कोविड-19 स्थितियों और उम्र एवं उनकी अन्य बीमारियों के चलते संक्रमण की चपेट में आने की आशंका का भी हवाला दिया और अधिकृत प्रतिनिधि के तौर पर अपने वकील को भेजा।

ALSO READ: अनिल देशमुख पर ED का शिकंजा, PA और PS गिरफ्तार
 
उन्होंने पत्र में कहा कि मेरी उम्र 72 वर्ष के करीब है और मैं उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी और कई अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहा हूं। देशमुख ने यह भी कहा कि तलाशी और उनके बयान दर्ज किए जाने के दौरान 25 जून को जांच एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उनकी पहले ही लंबी बातचीत हो चुकी है जो कई घंटों तक चली थी।
 
उन्होंने दोहराया कि ईसीआईआर के विषय एवं ब्योरों के बारे में पता चलने के बाद वह ईडी को जो भी सूचनाएं एवं दस्तावेज चाहिए होंगे, सब उपलब्ध कराएंगे। देशमुख ने पत्र में कहा कि मैं बातचीत के ऑडियो-विजुअल माध्यम से आपके सामने पेश हो जाउंगा, जो भी दिन और समय आपको उचित लगे, आज या किसी भी दूसरे दिन। इस बीच देशमुख के वकील ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वे जांच एजेंसी के साथ सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।(भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

अगला लेख