dharma sangrah

आंध्रप्रदेश सरकार हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए कराएगी 3 हजार मंदिरों का निर्माण

Updated: बुधवार, 1 मार्च 2023 (15:44 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश के हर गांव में एक मंदिर सुनिश्चित करने का प्रयास करते हुए सरकार ने कहा है कि राज्य में मंदिरों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री कोट्टू सत्यनारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के निर्देश पर हिन्दू धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है।
 
धर्मादा विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे सत्यनारायण ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि बड़े पैमाने पर हिन्दू धर्म की रक्षा और प्रचार करने के लिए कमजोर वर्गों के इलाकों में हिन्दू मंदिरों का निर्माण शुरू किया गया है।
 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के श्री वाणी ट्रस्ट ने मंदिरों के निर्माण के लिए प्रत्येक मंदिर को 10 लाख रुपए आवंटित किए हैं। राज्य में 1,330 मंदिरों के निर्माण की शुरुआत के अलावा इस सूची में अन्य 1,465 मंदिर भी जोड़े गए हैं। इसी तरह कुछ विधायकों के आग्रह पर और 200 मंदिर बनाए जाएंगे।
 
सत्यनारायण ने कहा कि शेष मंदिरों का निर्माण अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री के अनुसार धर्मादा विभाग के तत्वावधान में 978 मंदिरों का निर्माण तेजी से हो रहा है जबकि प्रत्येक 25 मंदिरों का कार्य एक सहायक अभियंता को सौंपा गया है।
 
कुछ मंदिरों के पुनर्निर्माण और मंदिरों में अनुष्ठानों के लिए आवंटित 270 करोड़ रुपए की राशि में से 238 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। इसी तरह इस वित्तीय वर्ष में प्रति मंदिर 5,000 रुपए की दर से अनुष्ठानों (धूप दीप नैवेद्यम) के वित्तपोषण के लिए निर्धारित 28 करोड़ रुपए में से 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सत्यनारायण ने कहा कि धूप दीप योजना के तहत 2019 में 1,561 मंदिर पंजीकृत थे और अब उनकी संख्या 5,000 हो गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख