biodatamaker

अनंतनाग में 3 युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद झड़प

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (23:22 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों द्वारा 3 युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के कारण झड़प शुरू हो गई जिसे रोकने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
 
 
इस बीच गंगलात मंडी और उसके आसपास के इलाकों में युवकों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ आंशिक तौर पर बंद किया गया। गंगलात मंडी इलाके में युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह सीरी गफार से 3 युवकों को हिरासत में लिया।
 
प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के खिलाफ नारे लगा रहे थे और युवकों की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे थे। इलाके में तैनात सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आए और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।
 
पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के नहीं रुकने पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में कई गोलियां दागीं। प्रदर्शनकारी युवाओं की रिहाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी गई है। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

अगला लेख