dipawali
✕

कल से 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो जाएगा अमूल दूध

Updated: शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (22:16 IST)
आणंद (गुजरात)। अमूल ब्रांड के तहत दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाली सहकारी संस्था गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने गुजरात, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में रविवार से दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की शनिवार को घोषणा की।

गुजरात के आणंद स्थित फेडरेशन की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार अहमदाबाद में कल से अमूल गोल्ड दूध के आधा लीटर के पैकेट की नई कीमत 28 रुपए, अमूल ताजा के पैकेट की कीमत 22 रुपए होगी। हालांकि इसके शक्ति ब्रांड के दूध की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

कंपनी ने पिछले तीन साल में दो बार दूध की कीमतें बढ़ाई है। इस अवधि में दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर वृद्धि हुई थी। कंपनी ने दूध की कीमतों को बढ़ाने का कारण पशुचारे की कीमत में 35 प्रतिशत बढ़ोतरी तथा पशुपालकों को दी जाने वाली खरीद कीमत में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का हवाला दिया है।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राजभर का अखिलेश पर निशाना, कहा- ’बाबा विश्वनाथ मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

अगला लेख