ramcharitmanas

Amritpal Singh : क्या सरेंडर कर रहा है अमृतपाल सिंह? वीडियो जारी कर बताया अपना प्लान

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (00:26 IST)
चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) पंजाब पुलिस (punjab police) को 13 दिनों से चकमा दे रहा है। अमृतपाल सिंह के कभी हरियाणा तो कभी उत्तराखंड में होने की खबर भी आती रही है। इस बीच उसका दूसरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अमृतपाल ने कहा कि वह सरेंडर नहीं कर रहा है। वीडियो में उसने कहा कि वह भगौड़ा नहीं है और सरकार से नहीं डरता है।  

आईएसआई से संबंध : 18 मार्च को 'वारिस पंजाब दे' संगठन के सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद अमृतपाल सिंह फरार हो गया था। इस बीच पीटीआई ने एक खबर में बताया कि आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में स्थित कुछ आतंकवादी समूहों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए है। 

वीडियो में अमृतपाल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से कहा कि यह आपकी परीक्षा की घड़ी है। उसने कहा कि जत्थेदार के पद पर बैठे हुए आपकी परीक्षा है कि आप कौम के साथ कितना खड़े हो। अमृतपाल ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को आगे आना चाहिए और कौम की अगुवाई करनी चाहिए। ऐसा करके वह अपने ऊपर लग रहे परिवारवाद को सपोर्ट करने के आरोपों से भी मुक्त हो सकते हैं।

यह वीडियो अमृतपाल की पहली आई वीडियो और उसके बाद आई ऑडियो क्लिप से ज्यादा बड़ी है। उसने कहा कि वह पुलिस की कस्टडी में नहीं है और हर चीज को साजिश न समझा जाए। अपने भाग जाने के आरोपों के बारे में अमृतपाल ने कहा कि सतगुरु ने उसे किसी उद्देश्य के चलते ही बाहर निकाला है। वह अपने लोगों और कौम के लिए कुछ करना चाहता है।  

वीडियो से मिले थे कई सुराग : अमृतपाल की ओर से बुधवार को जारी वीडियो की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस के अनुसार, यह विडियो 28 मार्च को नेपाल के साथ सटे उत्तरप्रदेश के इलाके में शूट किया गया था। विडियो को देश के बाहर से ब्रॉडकास्ट किया गया। पुलिस ने तीन आईपी अड्रेस की पहचान की है। ये कनाडा, यूके और दुबई से है। इन्हीं देशों से विडियो को इंटरनेट पर डाला गया था।
जल्द दुनिया के सामने आऊंगा : सिंह का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर उसका एक ऑडियो क्लिप सामने आने के कुछ घंटों बाद आया है। ऑडियो क्लिप में उसने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह आत्मसमर्पण के लिए बातचीत कर रहा है।

सिंह ने वीडियो में पंजाबी में कहा कि जिनको ऐसा लगता है कि मैं भगोड़ा हूं और मैंने अपने साथियों को छोड़ दिया है, उन्हें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए। मुझे मौत का डर नहीं है। और जल्द ही दुनिया के सामने पेश होउंगा और 'संगत' के बीच भी आउंगा।

थाने पर बोला धावा : अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था। इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने सिंह और उसके खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल उसके बाद से ही फरार है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

रांची JPSC-JSSC धांधली, वांगचुक की अपील पर देवेन्द्र ने तोड़ा अनशन, जानिए कौन हैं छात्र नेता महतो

झारखंड CM हेमंत सोरेन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा सत्र

दतिया में हार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी भंग होना क्या नरोत्तम मिश्रा की दतिया राजनीति के अंत का संकेत?

यूसुफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसदों ने क्यों बनाई NDA से दूरी! क्या 'खेला' हो गया?

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

अगला लेख