sundarkand
✕

हरसिमरत कौर पर भड़के अमरिंदर, जितना मैंने सोचा था आप उससे भी ज्यादा मूर्ख निकलीं

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (07:34 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के बीच 'लंगर' पर जीएसटी वापसी के मुद्दे को लेकर ट्विटर पर तीखी बयान बाजी का दौर थमता नहीं दिख रहा है। अमरिंदर ने हरसिमरत से यहां तक कह दिया कि जितना मैंने सोचा था आप उससे भी ज्यादा मूर्ख निकलीं।
 
हरसिमरत ने अमरिंदर से स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के लिए सामुदायिक रसोई के लिए खरीदी गई वस्तुओं के लिए एकत्रित माल और सेवा कर (जीएसटी) की शेष राशि को वापस करने के लिए कहा था, जिस पर अमरिंदर ने कुछ दिन पहले तो हरसिमरत को आदतन झूठा करार दिया और फिर बुधवार को कहा कि जितना मैंने सोचा था आप उससे भी ज्यादा मूर्ख निकलीं।
 
अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को ट्वीट किया, 'हरसिमरत जितना मैंने सोचा था, आप उससे भी ज्यादा मूर्ख निकलीं। मैं स्पष्ट रूप से कह चुका हूं कि दावा की गई राशि का भुगतान हमने कर दिया है। आप लोग किस तरह की सरकार चलाते थे? आप यह भी नहीं जानतीं कि दावों के बदले धनराशि का भुगतान होता है और इस प्रक्रिया में समय लगता है।'
 
सरकार ने मंगलवार को एसजीपीसी को 1.96 करोड़ रुपए जारी किए थे, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने दावा किया था कि स्वर्ण मंदिर में सामुदायिक रसोई के लिए खरीदी गई वस्तुओं के बदले 1.68 करोड़ रुपए दिए जाने अभी बाकी हैं।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार को माथे पर किया किस, बहादुरी की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया में छा रही तस्‍वीरें

Flydubai के सह-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था कैप्टन पर हमला, UAE ने माना आतंकी हमला

घूसखोर पुलिसवालों पर गाज! किसी की नौकरी गई तो कोई सस्पेंड, जानें CM विजय के एक्शन की पूरी इनसाइड स्टोरी

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

अगला लेख