dharma sangrah

अमिताभ ने इस तरह की बीएमसी की मदद, यूपी के किसानों का चुकाया था कर्ज

Updated: रविवार, 25 नवंबर 2018 (18:37 IST)
मुम्बई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन निजी जिंदगी में भी देश के नायक बनते जा रहे और अपनी दरियादिली से वे लोगों का दिल भी जीत रहे हैं। अमिताभ ने उत्तरप्रदेश के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ कर्ज चुकाने की पहल करने के बाद बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को सफाई करने वाली 25 छोटी मशीनें और एक ट्रक खरीद कर तोहफे में दिए।
 
अमिताभ ने ट्वीट कर उक्त जानकारी दी। अभिताभ ने ट्वीट में लिखा, 'मैनुअल तरीके से सफाई करने वालों की अमानवीय दुर्दशा देखकर मैंने उनके लिए 50 मशीनें खरीदने का वादा किया था। आज मैंने यह वादा पूरा किया! मैंने 25 छोटी मशीनें और एक बड़ी ट्रक मशीन बीएमसी को गिफ्ट की है।'
 
पत्र लिख कर कहा था कुछ करना चाहते थे : 24 नवंबर को अमिताभ ने सफाई करने वाले कर्मचारियों के संगठन मैनुअल स्कैवेंजर्स एसोसिएशन (एमएसए) और बीएमसी को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैनहोल और सीवर में घुसकर सफाई करने वाले मैनुअल स्कैवेंजर्स के लिए वह कुछ करना चाहते हैं। 
 
50 लाख रुपए देने का वादा किया था अमिताभ ने : बिग बी ने कहा कि ऐसा इसलिए ताकि मैनुअल स्कैवेंजर्स को समाज में सम्मान और गौरव मिल सके। अमिताभ ने इन मशीनों की खरीद के लिए के लिए 50 लाख रुपए देने का वादा किया था। उन्होंने बीएमसी और एमएसए से उपकरणों के सही इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया।
 
अमिताभ ने चुकाया था 1398 किसानों का कर्ज : अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने के लिए बैंक से करार किया। कुछ महीने पहले ही अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था। 
 
शहीद परिवारों और बाढ़ पीढ़ितों की की मदद : इसके अलावा अमिताभ ने 44 शहीदों के परिवारों को भी आर्थिक मदद दी थी।। केरल बाढ़ के दौरान भी बिग बी ने मदद के लिए 1.25 करोड़ रुपए दिए थे। इस बाढ़ के दौरान उन्होंने कपड़े आदि भी देकर लोगों की मदद की थी।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख