dharma sangrah
✕

अमित शाह ने किया तंज, चुनाव के समय नए कपड़े सिलाकर सामने आ जाते हैं कांग्रेस वाले

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (16:43 IST)
प्रमुख बिंदु
देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित एक रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वाले जैसे ही चुनाव आता है, नए कपड़े सिलाकर सामने आ जाते हैं। चाहे बाढ़ हो, चाहे आपदा हो- ये कभी भी सामने नहीं आते।
 
शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि रावत साहब आप चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन आप जो नकली शराब डेनिश बेचने का काम कर रहे थे, उससे उत्तराखंड के युवाओं को बर्बाद करने का आपने काम किया। उनके अनुसार कांग्रेस के नेता गरीबों और युवाओं का कल्याण नहीं कर सकते। उनके अनुसार मोदी ही युवाओं और उत्तराखंड के लोगों के भविष्य को संवारने का काम कर सकते हैं।

 
शाह ने साफतौर पर कहा कि बीजेपी ने अपना जो घोषणा पत्र जारी किया था, उसके 85% मामले पूरे हो चुके हैं। 
उन्होंने कहा कि मैं रावत को चुनौती देना चाहता हूं कि वे अपने कार्यकाल के तमाम घोषणा पत्रों की लिस्ट लेकर किसी चौराहे पर दो-दो हाथ कर लें। पता चल जाएगा कि किसने ज्यादा काम किया। शाह ने रावत पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि शुक्रवार को नमाज के लिए छुट्टी देने का भी काम इन्हीं लोगों ने किया है। ये तुष्टिकरण का काम करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास की बाढ़ तभी आई, जब उत्तराखंड में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई गई। उन्होंने कहा कि आपदा आई, उसके बाद भी केंद्र सरकार ने जैसे ही सूचना दी तो उत्तराखंड में राज्य सरकार एकदम सक्रिय हो गई। एक भी चारधाम यात्री की मौत नहीं हुई। आपदा पीड़ितों को भी राहत देने का काम पुष्करसिंह धामी सरकार ने किया।
 
शाह ने कहा कि हमारी जागरूक सरकार ने आपदा में अच्छा काम किया। रैली से पूर्व अमित शाह ने मुख्यमंत्री घसियारी योजना और सहकारिता विभाग के अधीन बैंकों के कम्प्यूटरीकरण की योजना भी शुरू की। 
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत किया।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख