biodatamaker

पश्चिम बंगाल कैबिनेट में फेरबदल, मित्रा को मिला आईटी विभाग

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (13:07 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कैबिनेट में मामूली फेरबदल के तहत राज्य के वित्तमंत्री अमित मित्रा को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।


गुरुवार रात को जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि मित्रा के प्रभार संभालने से पहले आईटी विभाग का कामकाज देख रहे ब्रात्य बसु अब जैव प्रौद्योगिकी विभाग का कामकाज संभालेंगे। राज्य के वित्तमंत्री के पास पहले तीन विभागों का प्रभार था। मित्रा वाणिज्य एवं उद्योग, वित्त और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और कपड़ा विभाग का कामकाज देख रहे थे।

ताजा फेरबदल के बाद आईटी विभाग का कामकाज भी उनके जिम्मे आ गया है। योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम की निगरानी और पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (एमओएस) असिमा पात्र को भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, उन्हें दो अन्य विभागों कृषि और मछली पालन विभाग का भी राज्यमंत्री बनाया गया है। पूर्व में आशीष बनर्जी और चंद्रनाथ सिन्हा के पास क्रमश: कृषि और मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी थी। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

अगला लेख