sundarkand

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी

Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (22:55 IST)
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी अमि मोदी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। नीरव मोदी 2 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का मुख्य आरोपी है।
 
विशेष मनी लांड्रिंगरोधक कानून (पीएमएलए) के मामले सुनने वाली न्यायाधीश एमएस आजमी की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नीरव मोदी (48) और अन्य आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले दाखिल अनुपूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया।
 
ईडी का आरोप है कि अमि मोदी ने 3 करोड़ डॉलर स्थानांतरित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंक खाते का इस्तेमाल किया। संदेह है कि यह घोटाले की कमाई का पैसा था। ईडी ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क स्थित संपत्ति की खरीद के लिए किया गया। इस आरोप पत्र में एजेंसी ने जुटाए गए अतिरिक्त सबूतों तथा कुर्की की जानकारी दी है।
 
समझा जाता है कि ईडी ने अनुपूरक आरोप पत्र में इस घोटाले में अमि मोदी की भूमिका और उसके द्वारा धन को इधर-उधर करने का उल्लेख किया है। ईडी ने इस मामले में पहला आरोप पत्र पिछले साल मई में दाखिल किया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख