रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Akhilesh Yadav SP
Written By अवनीश कुमार
Last Modified: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (12:34 IST)

यूपी में हार के बाद सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

यूपी में हार के बाद सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान - Akhilesh Yadav SP
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हुई करारी हार के बाद एक बार फिर से हार को भूलते हुए जनता के बीच जाने के लिए समाजवादी पार्टी ने नए सिरे से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शनिवार से समाजवादी सदस्यता अभियान की शुरू किया है। इस अवसर पर पूर्व मीख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता से धोखाधड़ी कर सरकार बनाने का आरोप लगाया। 
 
सदस्यता अभियान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से शुरू होकर 15 जून 2017 तक चलेगा। पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे।
 
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चोधरी ने बताया है कि पार्टी संविधान में संशोधन के फलस्वरूप अब सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष होगा। प्रारंभिक और सक्रिय बनाने के अभियान को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इसके लिए ग्राम सभा, न्याय पंचायत, विकास खंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा।
 
समाजवादी पार्टी के सदस्य बनने हेतु ऑनलाइन तथा मिस कॉल देकर भी सदस्य बनने की व्यवस्था की गई है। पिछली बार समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 1 जुलाई 2014 से 30 सितंबर 2014 तक चलाया जिसमें 1 लाख 44 हजार सक्रिय सदस्य बने थे। इन सबकी अवधि 30 जून 2017 को समाप्त हो रही है। संविधान संशोधन के बाद अब 5 वर्ष के लिए सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से चलेगा।
 
योगी सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप : सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में जनता को धोखा देकर सरकार बनाई गई है। चुनाव के दौरान धर्म और जाति के आधार पर ध्रुवीकरण किया गया है। वोटों के लिए लोगों को बांटा गया। इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी को दिया गया वोट भाजपा के खाते में चला गया। पोलिंग एजेंट को अंदर नहीं रहने दिया गया। 
 
अखिलेश ने कहा कि ईवीएम तो कभी भी खराब हो सकती है। अत: राज्य में अगली बार जो भी चुनाव हों उनमें बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बैलेट पेपर पर सौ फीसदी भरोसा किया जा सकता है। बिजली के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में बिजली को लेकर बहुत काम किया है। अभी भी हमारी ही योजना चल रही है। 
ये भी पढ़ें
पीओके में रॉ के 3 संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार