Daily Horoscope

H-1बी वीजा पर अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- हमारी विदेश और आर्थिक नीतियां फेल हो गईं

Updated: शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (17:37 IST)
Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेरिका द्वारा एच1-बी वीजा शुल्क बढ़ाए जाने के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि भारत की विदेश नीति और आर्थिक नीतियां विफल हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए यादव ने कहा, अब आपको उत्तर प्रदेश सरकार से पूछना चाहिए कि लोगों को एच1-बी वीजा क्यों नहीं मिल रहा है, और आप इसका समाधान कैसे करेंगे? यादव ने कहा, आपकी (केंद्र सरकार की) विदेश नीति विदेश में विफल रही है। आर्थिक नीतियां विफल रही हैं। आप रिश्ते बनाने में असफल रहे हैं।
 
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव ने कहा, आपकी (केंद्र सरकार की) विदेश नीति विदेश में विफल रही है। आर्थिक नीतियां विफल रही हैं। आप रिश्ते बनाने में असफल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए यादव ने कहा, अब आपको उत्तर प्रदेश सरकार से पूछना चाहिए कि लोगों को एच1-बी वीजा क्यों नहीं मिल रहा है, और आप इसका समाधान कैसे करेंगे?
ALSO READ: H-1B वीज़ा पर सियासी घमासान, क्‍या बोले राहुल और खरगे?
योगी आदित्यनाथ की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, याद कीजिए, वह (योगी आदित्यनाथ) नहीं चाहते कि कोई विदेश जाए, न पढ़ाई के लिए और न ही काम के लिए, बल्कि केवल बंदूक चलाने के लिए जाएं। (लोग) रूस जा सकते हैं, वहां की सेना में भर्ती हो सकते हैं, इजराइल जा सकते हैं और उसकी सेना के साथ लड़ सकते हैं। एच1-बी वीजा धारकों को अच्छी नौकरियों के लिए नहीं जाना चाहिए।
ALSO READ: ट्रंप का रिटर्न गिफ्ट पड़ा भारी, प्रधानमंत्री मोदी को दोस्त कहकर दिया दगा
सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि भाजपा के सत्ता से बाहर होने पर ही एच1-बी वीजा धारकों को कुछ राहत मिलेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत एच1बी वीजा शुल्क को सालाना 100,000 अमेरिकी डॉलर तक बढ़ा दिया जाएगा। ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख