sundarkand
✕

अखिलेश यादव बोले, सपा और बसपा गठबंधन का ऐलान एकाध हफ्ते में

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (19:49 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन का एकाध हफ्ते में ऐलान होने के संकेत देते हुए रविवार को कहा कि सपा और बसपा भाजपा के ही सिखाए पाठ पर अपना गणित दुरुस्त कर रहे हैं। अखिलेश ने यहां बातचीत में सपा-बसपा के गठबंधन की औपचारिक घोषणा के समय के बारे में पूछे जाने पर कहा कि गठबंधन का समय भी पता लगेगा आपको, बस एकाध हफ्ते की बात है।
 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो गणित सबको सिखाया, भाजपा ने अपना गणित ठीक करने के लिए देश में न जाने कितने गठबंधन किए। शायद सपा-बसपा भी अपना गणित दुरुस्त कर रहे हैं। गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की संभावनाओं के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि गठबंधन के दोनों नेताओं को तय करना है कि कांग्रेस साथ होगी या नहीं?
 
हालांकि सपा अध्यक्ष ने गठबंधन के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इंकार करते कहा कि जहां तक उत्तरप्रदेश और देश का सवाल है तो लोग परिवर्तन चाहते हैं। देश ने ऐसा वक्त देखा है, जहां हर चीज रुक गई और जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए लिहाजा देश बदलाव चाहता है।
 
मालूम हो कि सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर सरगर्मियां खासी तेज हो गई हैं। गठबंधन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती के बीच कई दौरों की बातचीत हो चुकी है। माना जा रहा है कि गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल और कुछ अन्य छोटे दलों को भी शामिल किया जा सकता है। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख