Hanuman Chalisa
✕

सीबीआई छापे को लेकर बोले अखिलेश यादव, पूछताछ हुई तो दूंगा जवाब

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (19:44 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में हुए कथित अवैध खनन मामले पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद खुद से पूछताछ की आशंका के बारे में रविवार को कहा कि वे सीबीआई को जवाब देने के लिए तैयार हैं, मगर भाजपा यह याद रखे कि वह जिस संस्कृति को छोड़कर जा रही है, कल उसे भी उसका सामना करना पड़ेगा।
 
 
अखिलेश ने यहां बातचीत में खुद पर सीबीआई जांच की आंच पड़ने की आशंका के सवाल पर कहा कि सपा इस कोशिश में है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीते। जो हमें रोकना चाहते हैं, उनके पास सीबीआई है। एक बार कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराई थी, तब भी पूछताछ हुई थी। अगर भाजपा यह सब करा रही है और सीबीआई पूछताछ करेगी तो हम जवाब देंगे। मगर जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है।
 
उन्होंने कहा कि आखिर सीबीआई छापेमारी क्यों कर रही है? जो पूछना है, हमसे पूछ ले। लेकिन भाजपा के लोग यह याद रखें कि जो संस्कृति वे छोड़कर जा रहे हैं, उसका कल उन्हें भी सामना करना पड़ेगा। अखिलेश ने तंजभरे लहजे में कहा कि अब तो सीबीआई को बताना पड़ेगा कि हमने गठबंधन में कितनी-कितनी सीटें बांटी हैं। मुझे खुशी है इस बात की कि कम से कम भाजपा ने अपना रंग दिखा दिया। पहले कांग्रेस ने हमें सीबीआई से मिलने का मौका दिया था, इस बार भाजपा यह मौका दे रही है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार ही खत्म कर दिया। भाजपा चाहती है कि जैसा उसका सियासी शिष्टाचार है, वैसा ही दूसरे दलों का भी हो जाए, मगर हम अपना राजनीतिक शिष्टाचार नहीं बदलेंगे। अगर कांग्रेस चोर बोल रही है तो भाजपा चाहती है कि हम भी उसे चोर बोलें।
 
मालूम हो कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासनकाल में वर्ष 2012 से 2016 के बीच राज्य में हुए कथित खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने शनिवार को लखनऊ में आईएएस अफसर बी. चंद्रकला के घर पर छापा मारा था। सीबीआई ने बुंदेलखंड में अवैध खनन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर चंद्रकला समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। वर्ष 2012-13 में खनन विभाग तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास था, लिहाजा माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में उनसे भी पूछताछ कर सकती है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख