Daily Horoscope
✕

अखिलेश यादव ने बोला भारतीय जनता पार्टी पर हमला

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (21:49 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विज्ञापन जारी करते हुए कहा है कि भाजपा की कमजोर याददाश्त को समर्पित! तो ठीक है।
 
इसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी पार्टी की देन है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास अपना कोई काम नहीं था जनता को दिखाने को इसलिए वह समाजवादी पार्टी के काम को अपना बता रही जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने आगरा एक्सप्रेस-वे सबसे कम समय में सपा सरकार में बनाया था। यह एक उदाहरण था आगरा एक्सप्रेस-वे कि वो जितने कम समय में बना था, आज तक कहीं ऐसा नहीं बना है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में बीजेपी सरकार फेल हो हो चुकी है। अगर लॉ एंड ऑर्डर की बात करें तो उत्तरप्रदेश के आम आदमियों में भय में है और प्रदेश में इतनी अराजकता है जिसकी कोई हद नहीं। और तो और, मुन्ना बजरंगी की हत्या सरकार ने करवाई है। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल से उनके अच्छे संबंध हैं लेकिन राज्यपाल जानते हैं कि मुन्ना बजरंगी की हत्या सरकार ने करवाई इसलिए वे चुप हैं। अखिलेश ने कहा कि वे जल्द ही राज्यपाल से मिलने जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि अब प्रदेश में न कानून है और न ही व्यवस्था।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

अगला लेख