dharma sangrah
✕

FIFA WC 2018 : बेल्जियम तीसरे स्थान पर, इंग्लैंड को 2-0 से हराया

Updated: रविवार, 15 जुलाई 2018 (11:38 IST)
सेंट पीटर्सबर्ग। थॉमस मियूनियेर और एडेन हेजार्ड के गोलों की मदद से बेल्जियम ने फीफा विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में 2-0 से हराया।

निलंबन के कारण फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेल सके मियूनियेर ने चौथे ही मिनट में गोल करके बेल्जियम को बढ़त दिला दी। इसके बाद हेजार्ड ने आखिरी क्षणों में गोल करके 2-0 से जीत सुनिश्चित की। इससे पहले बेल्जियम का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 में था जब वह चौथे स्थान पर रहा था।


बेल्जियम ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार इंग्लैंड को हराया है। ग्रुप चरण में उसे हराने वाले बेल्जियम ने 82 साल तक इंतजार किया था। गेरेथ साउथगेट ने क्रोएशिया से सेमीफाइनल में हारी इंग्लैंड टीम में चार बदलाव किए थे।
 

इंग्लैंड ने विश्व कप में अपनी सबसे युवा टीम उतारी जिसमें खिलाड़ियों की औसत आयु 25 वर्ष 174 दिन थी। पेरिस सेंट जर्मेइन के डिफेंडर मियूनियेर ने रोमेलू लुकाकू के बनाए मूव पर चौथे ही मिनट में गोल करके बेल्जियम को बढ़त दिला दी। इसके बाद हेजार्ड ने 83वें मिनट में दूसरा गोल करके इंग्लैंड की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख