सम्बंधित जानकारी
- IND Vs ENG : इंग्लैंड के कप्तान बोले, कुलदीप ने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी
- IND Vs ENG : वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप को टेस्ट टीम में मौका मिलने की उम्मीद
- कुलदीप ने किया कमाल, कोहली बोले- इससे बेहतर वनडे स्पैल नहीं देखा
- भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा, कुलदीप यादव के 6 विकेट के बाद रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
- मैनचेस्टेर से अलग हालात ने हमारी मदद की: मोर्गन
कुलदीप ने हमारी कमजोरियां उजागर कर दीं : मोर्गन
नॉटिंघम। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी करनी है तो चाइनामैन कुलदीप यादव के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कुलदीप ने दो टी20 में 11 और गुरुवार को पहले वनडे में छह विकेट लिए।
मोर्गन ने कहा, हमें यह भांपना होगा कि कब वे अच्छी गेंद डाल रहे हैं। अभी तक हमने जिन दो मैदानों पर खेला है, वहां अच्छी टर्न मिलती है। लॉडर्स का मैदान भी कार्डिफ जैसा होगा तो हमें अपनी कमजोरियों से सबक लेना होगा। वे बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्होंने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी हैं।
मोर्गन ने कहा, हमें उनके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, हमने पिछले सत्र में ईश सोढ़ी के खिलाफ खेला जो अच्छा स्पिनर है। इंग्लैंड के बाहर हमने टर्न लेती पिचों पर उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, लिहाजा यह कोई चिंता का विषय नहीं है। (भाषा)
