सम्बंधित जानकारी
- दिग्विजय का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, धार्मिक चरमपंथ को बढ़ावा दे रही है सरकार
- IND Vs ENG : वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप को टेस्ट टीम में मौका मिलने की उम्मीद
- कुलदीप ने किया कमाल, कोहली बोले- इससे बेहतर वनडे स्पैल नहीं देखा
- मोदी लहर को फिर भुनाएगी भाजपा, चुनाव से पहले ही 400 सीटों पर बजेगा पार्टी का डंका
- भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा, कुलदीप यादव के 6 विकेट के बाद रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
IND Vs ENG : इंग्लैंड के कप्तान बोले, कुलदीप ने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी
नाटिंघम। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी करनी है तो चाइनामैन कुलदीप यादव के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कुलदीप ने दो टी-20 में 11 और पहले वनडे में छह विकेट लिए।
मोर्गन ने कहा कि हमें यह भांपना होगा कि कब वह अच्छी गेंद डाल रहा है। अभी तक हमने जिन दो मैदानों पर खेला है, वहां अच्छी टर्न मिलती है। लाडर्स का मैदान भी कार्डिफ जैसा होगा तो हमें अपनी कमजोरियों से सबक लेना होगा। वह बेहतरीन गेंदबाज है और उसने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी है। हमें उसके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
उन्होंने कहा, हमने पिछले सत्र में ईश सोढी के खिलाफ खेला जो अच्छा स्पिनर है। इंग्लैंड के बाहर हमने टर्न लेती पिचों पर उसके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया लिहाजा यह कोई चिंता का विषय नहीं है। (भाषा)
