Daily Horoscope
✕

अखिलेश का आलीशान सरकारी बंगला अब उजाड़ हुआ, कमरों के दरवाजे भी टूटे मिले

Updated: शनिवार, 9 जून 2018 (15:38 IST)
लखनऊ। कुछ रोज पहले तक जिस सरकारी बंगले की भव्यता की मिसाल दी जाती थी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वह आलीशान बंगला आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता दिखाई पड़ा। 
 
दरअसल, राज्य संपत्ति विभाग ने शनिवार को मीडिया को श्री यादव का खाली बंगला दिखाने के लिए आमंत्रित किया था। अखिलेश ने चार विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवंटित बंगला पिछली दो जून को खाली किया था। शनिवार को राज्य संपत्ति विभाग को बंगले की चाभी सौंपी गई थी। बंगले में लगे फ्लोर टाइल्स उखड़े हुए थे, जबकि कई जगह संगमरमर टूटे मिले। बंगले में कई कमरों के दरवाजे जमीन पर पड़े थे। झूमर, ट्यूब लाइट और यहां तक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के उखाड़ने के निशान जगह-जगह दिखाई दिए। 
 
सीनरी और पेंटिग उखाड़ने के निशान कई दीवारों पर दिखाई दिए। बंगले में लगे एयरकंडीशनर को भी बेतरतीब तरीके से उखाड़ा गया है। आलीशान स्वीमिंग पूल में लगी विदेशी टाइल्स उखड़ी हुई थीं। कई गमले मलबे की शक्ल में तब्दील हो चुके थे। हालांकि बंगले में स्थित एक मंदिर चकाचक मिला।
 
गौरतलब है कि यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में इस बंगले को भव्यता प्रदान की थी, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। समाजवादी पार्टी (सपा) के सूत्रों ने बताया कि घर खाली करते समय कुछ टूट फूट लाजिमी है और बचा हुआ सामान इर्द-गिर्द पड़ा मिलना कोई नई बात नहीं है। सरकारी मशीनरी मीडिया के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख