Hanuman Chalisa

रिटायर हो रहे हैं अखिलेश यादव...

अवनीश कुमार
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (08:19 IST)
लखनऊ। आप सोच रहे होंगे की युवा पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इतनी जल्दी क्यों रिटायर हो रहे हैं? घबराइए नहीं राजनीति से रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं बल्कि विधान परिषद की सदस्यता से अखिलेश यादव के साथ कई वरिष्ठ नेता का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके चलते 5 मई 2018 को यह सभी रिटायर हो जाएंगे।
 
चुनाव आयोग ने 26 अप्रैल को मतदान की तारीख घोषित कर दी गयी है। 5 मई के पूर्व नए विधान परिषद सदस्यों का गठन होना है। 5 मई को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नरेश चंद्र उत्तम, उमर अली खान, मधु गुप्ता, राजेंद्र चौधरी, राम सकल गुर्जर, विजय यादव, अंबिका चौधरी (चौधरी बसपा में जाने के बाद इस्तीफा दे चुके), बसपा के विजय प्रताप और सुनील कुमार चित्तौड़, रालोद के चौधरी मुश्ताक तथा प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह व मोहसिन रजा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
 
पिछली बार विधान परिषद की 13 सीटों पर आठ सीटें सपा, तीन बसपा, एक भाजपा तथा एक रालोद ने जीती थी। बसपा के जयवीर सिंह के इस्तीफा देने के बाद हुए चुनाव में मोहसिन रजा विजयी हुए थे। अब देखने वाली बात यह है कि रिटायर हो रहे इन वरिष्ठ नेताओं में किस-किस की वापसी विधान परिषद में दोबारा होती है। एक उम्मीदवार की जीत के लिए 29 मत की जरूरत होगी और इस समय उत्तर प्रदेश की स्थिति में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी मजबूत है।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

ललिता गौतम हत्याकांड : मेरठ में न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस का हल्का बल प्रयोग, 5 लोग हिरासत में

अगला लेख