Daily Horoscope
✕

विपक्ष को बदनाम करने का काम कर रही है भाजपा : अखिलेश यादव

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (08:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से विपक्ष का उत्पीड़न और बदनाम करने का काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, ईमानदार और धर्मनिरपेक्ष छवि के वरिष्ठ समाजवादी नेता मो.आजम खां उनके निशाने पर रहते हैं। जल निगम की भर्तियों से उनका कोई लेना देना नहीं होने के बावजूद उनकी छवि बिगाड़ने की साजिशें हो रही हैं। भाजपा का यह आचरण लोकतांत्रिक और राजनीतिक मूल्यों की गिरावट का उदाहरण है।
 
अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा सरकार केन्द्र में हो या राज्य में वे हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट है।भाजपा सरकार नौकरी तो दे नहीं सकती, नौजवानों को बेरोजगार बनाने में आगे है। समाजवादी सरकार के समय की भर्तियों पर रोक लगाकर भाजपा ने अपनी विद्वेषपूर्ण मानसिकता का ही परिचय दिया है।
 
उन्होंने कहा ‍कि विपक्ष के नेताओं को चुन-चुनकर अपमानित करने का काम किया जा रहा है। जब से भाजपा सरकार आई है उसने किसी को रोजगार नहीं दिया। शिक्षामित्रों, टीईटी प्रशिक्षुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों पर खूब जुल्म हुआ। पुलिस ने लाठियां चलाई। उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। भाजपा की नीति और नियत में खोट है। उनका एजेंडा गरीब, नौजवान, अल्पसंख्यक विरोधी है।
 
उन्होंने कहा ‍कि विपक्षी नेताओं पर झूठे इल्जाम लगाने वाली भाजपा को खुद अपने कारनामें देखने चाहिए। राज्य मंत्रिमण्डल के दो मंत्री खुलेआम भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कर रहे हैं। जनता की निगाहों में अब भाजपा सरकार की साख गिर चुकी है।
 
अखिलेश ने कहा ‍कि जनता यह सच्चाई जान गई है कि भाजपा के पास करने को कुछ भी नहीं है, लेकिन सच्चाई के आगे भाजपा का झूठ कितने दिन और चलेगा। भाजपा सरकार राष्ट्रवाद का सिर्फ नारा देती है पर राष्ट्र निर्माण की युवा शक्ति के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में उसे कोई संकोच नहीं है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अगला लेख