biodatamaker
✕

मोदी 20,000 करोड़ की लागत से निर्मित विमानवाहक पोत Vikrant को नौसेना को अर्पित करेंगे

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2022 (21:36 IST)
कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (आईएएसी) को 2 सितंबर को नौसेना में शामिल करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते बताया कि प्रधानमंत्री यहां कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के अंदर 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित इस विमानवाहक पोत को भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे।
 
समुद्री परीक्षण के चौथे और अंतिम चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारतीय नौसेना ने 28 जुलाई को सीएसएल से इस विमानवाहक पोत को हासिल किया था। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल कार्यक्रम को 2 सितंबर को सीएसएल जेटी में आयोजित किया जाना है। भारत के पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के सेवानिवृत्त कर्मचारी, रक्षा, जहाजरानी मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
 
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 1500-2000 लोगों की उपस्थिति की संभावना है। आईएसी हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा।
 
विमानवाहक पोत के लिए लड़ाकू विमानों को लाया गया है। यह मिग-29के लड़ाकू विमान, कामोव-31 हेलीकॉप्टर और एमएच-60आर बहुउद्देश्ईय हेलीकॉप्टर का संचालन करने के लिए तैयार है। 'विक्रांत' की आपूर्ति के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास स्वदेशी विमानवाहक पोत को डिजाइन करने समेत इसके निर्माण की क्षमता है।
 
भारतीय नौसेना की शाखा नवल डिजाइन निदेशालय (डीएनडी) द्वारा डिजाइन किए गए इस विमानवाहक पोत का निर्माण सर्वाजनिक क्षेत्र की कंपनी सीएसएल ने किया। इसमें 2,300 से अधिक डिब्बे हैं जिन्हें लगभग 1700 लोगों के दल के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें महिला अधिकारियों को समायोजित करने के लिए विशेष केबिन भी शामिल हैं।
 
विक्रांत की अधिकतम गति लगभग 28 समुद्री मील है और इसकी लंबाई 262 मीटर है। यह 62 मीटर चौड़ा और 59 मीटर ऊंचा है। इसका निर्माण वर्ष 2009 में शुरू हुआ था। विक्रांत का 'उड़ान डेक' 2 फुटबॉल मैदानों के बराबर है। यदि कोई विक्रांत के गलियारों से होकर चले तो उसे 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।(भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख