biodatamaker
✕

भाजपा का मिशन तमिलनाडु, अन्नाद्रमुक से हुआ समझौता, 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Updated: शनिवार, 6 मार्च 2021 (12:02 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सहयोगी भाजपा को 20 सीटें और कन्याकुमारी लोकसभा सीट आवंटित की है। अन्नाद्रमुक ने चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने 6 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा के साथ देर रात चुनावी समझौते को अंतिम रूप दिया।
 
ALSO READ: अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
अन्नाद्रमुक ने एक विज्ञप्ति में भाजपा के उम्मीदवारों का चुनाव में पूर्ण समर्थन का संकल्प जताया। इस संबंध में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से ओ. पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और प्रदेश इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
 
कुछ दिन पहले अन्नाद्रमुक ने पट्टल मक्कल काची (पीएमके) के साथ सीटों के तालमेल को लेकर समझौता किया था और उसे 23 सीटें दी थीं। सूत्रों ने बताया कि अन्नाद्रमुक राज्य में 234 विधानसभा सीटों में से कम से कम 170 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसमें 134 ऐसी सीटें भी हैं जिस पर पार्टी ने 2016 के चुनाव में जीत हासिल की थी।
 
भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह और अन्नाद्रमुक के पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम के बीच शुरू हुई वार्ता को रवि और तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी ने आगे बढ़ाया। भाजपा की नजर तमिलनाडु के पश्चिमी हिस्से के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों पर है जिसे अन्नाद्रमुक का मजबूत गढ़ माना जाता है और कुछ क्षेत्रों में भगवा पार्टी का भी प्रभाव है।
 
शाह ने हाल में तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा किया था और जनसभाओं को संबोधित किया था। वे 7 मार्च को कन्याकुमारी का दौरा करने वाले हैं और एक रोड शो करेंगे। कन्याकुमारी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस नेता एच. वसंतकुमार का पिछले साल कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख