Daily Horoscope
✕

तकनीकी खराबी के चलते AI Express का विमान तिरुवनंतपुरम में उतारा, सभी यात्री सुरक्षित

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (16:31 IST)
तिरुवनंतपुरम। तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सोमवार को उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आने के कारण उसे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया और वहां उसे सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में 154 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
हवाई अड्डा प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित कर दी थी लेकिन एआई एक्सप्रेस ने कहा कि विमान को एहतियाती तौर पर उतारा गया। उड़ान IX 613 सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर 154 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से रवाना हुई।
 
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर विमान को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने साथ ही बताया कि तिरुवनंतपुरम-बहरीन एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान IX 573 भी सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर तकनीकी कारणों से रवाना नहीं हो पाई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख