dipawali
✕

गुजरात में चलती कार में महिला का यौन उत्पीड़न, चोट के चलते मौत

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (20:19 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में 28 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर उसे चलती कार से सड़क पर फेंक दिया गया जिसके बाद चोट के चलते अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
 
सायला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह हुई, जब नर्स के तौर पर काम करने वाली महिला अपने काम पर सायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जा रही थी। यह स्वास्थ्य केंद्र यहां से 125 किमी दूर है।
 
अधिकारी ने बताया कि जब महिला वट वाछ गांव से सीएचसी जा रही थी, तभी शांतुभाई दरबार नाम के एक व्यक्ति ने उसे अपनी कार से छोड़ देने की पेशकश की। उन्होंने बताया कि महिला जब कार में बैठ गई, तब आरोपी ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उसने जब प्रतिरोध किया, तब आरोपी ने उसे पीटा और चलती कार से नीचे फेंक दिया। वह सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट आई।
 
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को सायला सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख