1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Ahilya Smriti Marathon organized in Dehradun

देहरादून में आयोजित अहिल्या स्मृति मैराथन एक विरासत, एक संकल्प

Chief Minister Pushkar Singh Dhami
Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित अहिल्या स्मृति मैराथन कार्यक्रम में सहभागिता कर मैराथन का फ्लैग-ऑफ किया एवं युवा प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अहिल्या स्मृति मैराथन एक विरासत है, एक संकल्प है। 
मुख्‍यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां एक ओर फिट इंडिया मूवमेंट को बल मिलता है, वहीं दूसरी ओर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी जन-जन तक पहुंचता है। इनके माध्यम से हम एक स्वस्थ, जागरूक और संकल्पित भारत की दिशा में सार्थक कदम बढ़ा सकते हैं।
 
तीर्थ यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता : मुख्‍यमंत्री धामी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि चारधाम तीर्थ यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। हमारी सरकार तीर्थयात्रा को सुगम, सुरक्षित और स्मरणीय बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सुचारु यातायात व्यवस्था, ठहरने की उत्तम सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर श्रद्धालु को दिव्यता और सुविधा का अनुभव हो।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गले में रुद्राक्ष, नंगे पैर, सौम्य मुस्कान, जानिए कौन हैं पद्मश्री सम्मानित आचार्य जोनस मसेट्‍टी