Daily Horoscope
✕

8 फुट लंबे अफगान क्रिकेट प्रेमी को होटल में मिला कमरा, पुलिस ने की मदद

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (16:54 IST)
लखनऊ। 8 फुट से अधिक लंबा अफगान क्रिकेट प्रशंसक अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज क्रिकेट श्रृंखला में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और क्रिकेट प्रेमी उसके साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं। यह प्रशंसक तब सुर्खियों में आया जब उसकी अत्यधिक लंबाई को देखकर उसे होटलों में कमरा देने से इनकार कर दिया गया। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से उसे कमरा मिल गया।

काबुल निवासी शेर खान मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंचा जो 8 फुट 2 इंच लंबा है। वह यहां अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट मैच देखने आया है। उसकी लंबाई को देखते हुए राजधानी के होटल मालिकों ने उसे अपने यहां कमरा देने से इनकार कर दिया। इससे परेशान खान नाका थाने पहुंचा और मदद मांगी।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, वह (खान) हमारे पास मदद मांगने आया क्योंकि उसकी लंबाई के चलते कोई होटल मालिक उसे कमरा नहीं दे रहे था। बाद में पुलिस की मदद से नाका इलाके के एक होटल में उसके लिए कमरे का इंतजाम किया गया।

पुलिस ने उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच भी की जो सब ठीक पाए गए। शेर खान बुधवार को इकाना स्टेडियम में मैच देखने भी पहुंचा और वहां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने उसके साथ सेल्फी ली।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख