suvichar
✕

Dhela river accident: दुर्घटना से पहले डांस पार्टी की थी पर्यटकों ने, प्रशासन ने पार्टी वाले रिजॉर्ट को किया सील

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2022 (10:24 IST)
रामनगर। शुक्रवार को कार बहने से मरे पर्यटकों ने गुरुवार रात को जिस रिजॉर्ट में विश्राम किया था, उस रिजॉर्ट को जिला प्रशासन ने उसका रजिस्ट्रेशन न होने पर सील कर दिया है। प्रशासन ने रिजॉर्ट में छापा मारकर वहां से गुरुवार रात की सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है। ढेला नदी में कार के बहने से जो पर्यटक मारे गए, वे गुरुवार की रात धेला में बने कॉर्बेट स्मॉल टाउन रिजॉर्ट में ठहरे थे।
 
ढेला नदी में पर्यटकों की कार के बहने से हुई दुर्घटना में हुई पर्यटकों की मौत के बाद जिलाधिकारी नैनीताल और पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने न केवल घटनास्थल का जायजा लिया बल्कि वे उस रिजॉर्ट को भी देखने गए, जहां रात को ये पर्यटक रुके थे। इस क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने रिजॉर्ट में छापा मारकर इसे सील कर दिया है। प्रशासन को अब जाकर यह पता लगा है कि यह रिजॉर्ट बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था।

 
पता यह भी चला है कि जो पर्यटक शुक्रवार को बह गए, उन्होंने गुरुवार रात रिजॉर्ट में डांस पार्टी की थी। पवन जैकब पार्टी का ऑर्गेनाइजर था जिसने पार्टी के लिए डांसर महिलाओं का अरेंजमेंट किया था। शुक्रवार की इस दुर्घटना में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत हुई है। हादसे में मरने वाले 3 पुरुष पंजाब के पटियाला शहर के बताए जा रहे हैं जबकि रामनगर के गूलर घाटी निवासी 2 बहनें भी सवार थीं। इनमें से 1 बहन नाजिया को सुरक्षित बचा लिया गया है, जो कि फिलहाल उपचाराधीन है।
 
कार्बेट के देश ही नहीं, विदेशों में भी भारी आकर्षण का केंद्र है। इसे देख कार्बेट के चारों तरफ एक से बढ़कर एक रिजॉर्ट खुल गए हैं। उनमें से कुछ रिजॉर्ट बिना सरकारी औपचारिकता पूरी कराए भी चल रहे हैं। स्मॉल टाउन रिजॉर्ट इसका एक उदाहरण मात्र है। इस पूरे इलाके में बने होटल रिजॉर्ट की पूरे सालभर की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी रहने से यहां होटल इंडस्ट्री से जुड़ी हर कंपनी निवेश करना चाहती है। इस कारण यहां दूर-दूर गांव तक की जमीनें बिक चुकी हैं। कई गांव तो कस्बों का रूप ले चुके हैं।

लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अगला लेख