1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Actress Sai Pallavi in trouble

मुश्किल में फंसी अभिनेत्री साईं पल्लवी, जानिए क्‍या है मामला...

Actress Sai Pallavi
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साईं पल्लवी ने अपने एक इंटरव्यू में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की तुलना गो तस्करी के आरोपियों की लिंचिंग से कर दी। अभिनेत्री के इस बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है। साईं के इस बयान से सोशल मीडिया 2 हिस्सों में बंट गया है। कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ आलोचना कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, साईं ने अपने इंटरव्‍यू में कहा, कश्मीर फाइल्स में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार दिखाया है। अगर आप इसे धर्म की लड़ाई की तरह देख रहे हैं तो उस घटना के बारे में क्या कहेंगे जिसमें गायों से भरा ट्रक लेकर जा रहे मुस्लिम ड्राइवर को पीटा गया।

हालांकि साईं पल्लवी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं, जहां कुछ ट्विटर यूजर्स ने उनके साहस की सराहना की, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया।साईं पल्लवी इन दिनों अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म 'विरता पर्वम' का प्रमोशन कर रही हैं।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
अगला लेख
UP में आज से महंगी हुई शराब, जा‍निए कितने बढ़े भाव...