ramcharitmanas
✕

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती 'लापता' नहीं, बिहार पुलिस का नहीं मिला समन

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2020 (23:42 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के वकील ने बिहार पुलिस के दावों से इंकार किया कि वह ‘लापता’ हैं। उन्होंन कहा कि रिया को अभिनेता मित्र सुशांत की मौत के मामले में उसे अभी तक कोई समन प्राप्त नहीं हुआ है।
 
बिहार पुलिस ने पिछले हफ्ते राजपूत को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। राजपूत के पिता के. के. सिंह ने चक्रवर्ती और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
 
बिहार पुलिस ने कहा कि वह चक्रवर्ती का पता नहीं लगा सकी है। बहरहाल, उनके वकील सतीश मानशिंदे ने बयान जारी कर कहा, ‘बिहार पुलिस का यह कहना कि रिया चक्रवर्ती लापता है, सही नहीं है। अभी तक उसे बिहार पुलिस से कोई नोटिस या समन नहीं मिला है।’
ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत के CA से ED की पूछताछ, रक्षा बंधन पर छलका बहन का दर्द
मानशिंदे ने कहा कि चक्रवर्ती का बयान मुंबई पुलिस दर्ज कर चुकी है। बयान में कहा गया है, उसे जब भी और जैसे भी कहा गया उसने पुलिस के साथ सहयोग किया है।
मानशिंदे ने बयान में कहा कि मामले की जांच का अधिकार बिहार पुलिस को नहीं है और इसलिए चक्रवर्ती ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर मामले को मुंबई स्थानांतरित करने का आग्रह किया है। सनद रहे कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटकते पाए गए थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख